For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 138491613
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित, ब्रह्मा मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वीप गतिविधि के तहत लगाया लोकतंत्र का पेड़, प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनंद गुप्ता ने किया पौधारोपण |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूथ हॉस्टल अजमेर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताया आमजन का आभार |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरमेंट का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में घटिया निर्माण और चूना मिलाने की खबर पूर्णतः आधारहीन तथा मिथ्या, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया समाचार का खंडन |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, | 

अजमेर न्यूज़: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण

Post Views 01

June 5, 2026

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, मंत्री सुरेश रावत और अधिकारियों ने सरोवर क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण

 वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत पुष्कर के निकटवर्ती गांव बूढ़ा पुष्कर स्थित रुद्र पुष्कर सरोवर पर आयोजित समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरोवर पूजन से हुई। पंडित रूपनारायण पाराशर और पंडित चंद्रशेखर गौड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने पुश्तैनी बही खाते में हस्ताक्षर भी किए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनके साथ पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, जिला कलेक्टर लोकबंधु, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, मंत्री सुरेश रावत और अधिकारियों ने सरोवर क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सरोवर पर पीपल वृक्ष की पूजा की गई। सरोवर में चल रहे खुदाई कार्य में श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई।अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि 25 मई गंगा दशमी से शुरू हुआ यह अभियान आज विश्व पर्यावरण दिवस पर संपन्न हो रहा है। इन दस दिनों में प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण को लेकर सराहनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कैच द रेन” और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि बारिश का पानी व्यर्थ न बहे, इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि जल केवल पीने या सिंचाई के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक है। यदि अभी से जल संरक्षण को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में संकट और गहरा सकता है।उन्होंने कहा कि नदियों, बांधों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों और अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है। जल संरक्षण अभियान केवल दस दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और गांव स्तर पर पानी बचाने और जल स्रोतों की साफ-सफाई का संकल्प लें।उप मुख्यमंत्री ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर क्षेत्र में जल, सड़क, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने मंत्री सुरेश सिंह रावत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुष्कर के विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अजमेर और ब्यावर क्षेत्र की प्रभारी मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है और क्षेत्र के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास जारी रहेगा।इससे पूर्व स्वागत भाषण में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जलाशयों की सफाई, श्रमदान और जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर व्यापक कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज भी बरसात से पहले तालाबों, नालों और जलाशयों की सफाई करते थे, ताकि वर्षा का पानी संरक्षित हो सके और लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। मंत्री रावत ने कहा कि बूढ़ा पुष्कर के जीर्णोद्धार के लिए जल संसाधन विभाग से 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से बूढ़ा पुष्कर सरोवर की खुदाई, सफाई, घाटों का जीर्णोद्धार, परिक्रमा मार्ग का विकास और मुख्य फीडर की मरम्मत जैसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार जब उप मुख्यमंत्री यहां आएंगी, तो बूढ़ा पुष्कर और अधिक सुव्यवस्थित और सुसज्जित रूप में नजर आएगा। उन्होंने पुष्कर ब्रह्मा मंदिर विकास परियोजना, उप जिला अस्पताल के लिए 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति और विधानसभा क्षेत्र में सड़कों व अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। रावत ने कहा कि पुष्कर विधानसभा के विकास में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लगातार सहयोग मिल रहा है। मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस अभियान से जनता में जलाशयों की सफाई, वर्षा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में पानी की समस्या को देखते हुए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना जरूरी है।कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पुष्कर उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़, भाजपा पुष्कर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री अजमेर के लिए रवाना हो गईं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved