For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 138488639
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित, ब्रह्मा मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वीप गतिविधि के तहत लगाया लोकतंत्र का पेड़, प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनंद गुप्ता ने किया पौधारोपण |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूथ हॉस्टल अजमेर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताया आमजन का आभार |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरमेंट का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में घटिया निर्माण और चूना मिलाने की खबर पूर्णतः आधारहीन तथा मिथ्या, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया समाचार का खंडन |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, | 

अजमेर न्यूज़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताया आमजन का आभार

Post Views 01

June 5, 2026

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताया आमजन का आभार
अजमेर, 5 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के अन्तर्गत उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को बुढ़ा पुष्कर में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्शाते हुए श्रम दान एवं सरोवर पूजन किया। राजीविका की महिलाओं ने कलश यात्रा कर पीपल पूजन  किया। मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। श्रम दान के महत्व को आमजन तक पहुँचाने के लिए श्री सुरेश सिंह रावत ने उप मुख्यंमत्री दिया कुमारी को फावड़ा भेंट किया। स्थानीय महिला शीतल कंवर एवं रेणु को समारोह में तुलसी वितरित की गई। समारोह में उपस्थित व्यक्तियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
गंगा दशहरा के अवसर से प्रारंभ हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस ऐतिहासिक अभियान को पूरी तरह सफल और प्रभावी बनाने के लिए अजमेर जिले के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी विभागों का सहृदय आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। 
प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गत 10 दिनों में आयोजित हुए इस महाअभियान में आमजन की जिस प्रकार से सक्रिय सहभागिता देखने को मिली है, उसी जन-भागीदारी की बदौलत आज इस अभियान ने प्रदेश में एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जल संकट के समाधान के लिए जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की जो अनूठी पहल की थी, उसे धरातल पर अभूतपूर्व सफलता मिली है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि हमारे समाज में प्राचीन काल से ही जल स्रोतों का जीर्णाेद्धार, साफ-सफाई और उनका संरक्षण करना एक पवित्र और नैतिक परंपरा रही है। इसी समृद्ध परंपरा को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने हरियालो राजस्थान और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जैसी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ाया है। 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब आगामी मानसून सत्र के आने पर इस अभियान के तहत सृजित की गई संरचनाओं से भारी मात्रा में वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण हो सकेगा। इसका भविष्य में सदुपयोग होने के साथ-साथ जिले के भू-जल स्तर में भी भारी वृद्धि दर्ज की जाएगी। 
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का विशेष उल्लेख किया। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपनी मन की बात कार्यक्रम में भी जल संरक्षण के इस गंभीर मुद्दे को हमेशा प्रमुखता से उठाया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को खुशहाल रखने और उनके बेहतर भविष्य के लिए हमें जल की सौगात देनी ही होगी, क्योंकि जल बचाना हम सभी की एक साझी और नैतिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के औपचारिक समापन के पश्चात भी पूरे वर्ष भर जिले में जल संरक्षण के कार्य और जन-जागृति की गतिविधियां निरंतर जारी रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवा रही है। इसका सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। अजमेर जिला प्रभारी मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अजमेर जिले का चहुंमुखी विकास करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल पुष्कर के समग्र विकास के लिए हमेशा विशेष फोकस रखा जाएगा। पुष्कर क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि से चिकित्सालय  का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वृहद पुष्कर क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग, घाटों के जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे पुष्कर परिक्रमा मार्ग के विकास और फीडर की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के कार्य तुरंत प्रभाव से शुरू करवाए जाएंगे।
समारोह के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में सभी वर्गों के अपूर्व सहयोग से लाखों की संख्या में जल स्रोतों पर व्यापक श्रमदान किया गया। इसके अंतर्गत प्राचीन बावड़ियों, तालाबों और नहरों की साफ-सफाई, संरक्षण और मरम्मत के कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न हुए हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी को प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। 
श्री रावत ने कहा कि मानसून के आगमन से पूर्व ही जल स्रोतों की देखभाल और मरम्मत करना हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के साथ-साथ हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य प्रति व्यक्ति पेड़ों की संख्या को बढ़ाना है। पेड़ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं और भूमि के कटाव को रोककर मृदा संरक्षण को भी बढ़ावा देते हैं।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अजमेर जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने कहा कि गंगा दशहरा से आरंभ हुए इस वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले भर में ग्रामीण और शहरी स्तर पर बड़ी संख्या में स्वच्छता, पौधारोपण और श्रमदान की गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अभियान का सबसे बड़ा दूरगामी लाभ अजमेर जिले को आगामी मानसून के दौरान मिलेगा। इससे भूमि जल तेजी से रिचार्ज होगा और आमजन को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ कृषि कार्यों की सिंचाई व पशुधन के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी।
 जिला कलक्टर ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक वरदान साबित होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री ओंकार बेरवाल ने अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और विभिन्न विभागों, भामाशाहों तथा आम नागरिकों द्वारा मिलकर की गई उपलब्धियों व गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भड़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गेना, जिला अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत एवं श्री रमेश सोनी, श्री कैलाश लांबा, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अगरवाला, मुख्य वन संरक्षक श्री पी. मुरगन सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved