Post Views 01
June 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वीप गतिविधि के तहत लगाया लोकतंत्र का पेड़, प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनंद गुप्ता ने किया पौधारोपण
अजमेर, 5 जून। निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार शुक्रवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा एक विशेष स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के नेतृत्व में घोषित आधिकारिक वैश्विक विषय (थीम) इन्सपायरर्ड बाय नेचर फॉर ऑवर फ्यूचर पर आधारित इस कार्यक्रम के तहत एक पेड़ लोकतंत्र के नाम गतिविधि आयोजित की गई।
इस अभियान के अंतर्गत अजमेर कलेक्ट्रेट के नए भवन के सामने स्थित पार्क में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्री अर्णव आनंद गुप्ता द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पार्क में पौधे के समीप लोकतंत्र का पेड़-ट्री ऑफ डेमोक्रेसी 2026 की एक विशेष पट्टिका भी स्थापित की गई।
आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय से तहसीलदार श्री सुरेंद्र कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री भवानी सिंह गहलोत, सूचना सहायक श्रीमती सुलोचना कंवर, वरिष्ठ सहायक श्री योगेश वर्मा, कनिष्ठ सहायक श्री अशोक भुकर तथा श्री बजरंग दास स्वामी सहित निर्वाचन विभाग की संपूर्ण टीम उपस्थित रही।