For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 138488913
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित, ब्रह्मा मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वीप गतिविधि के तहत लगाया लोकतंत्र का पेड़, प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनंद गुप्ता ने किया पौधारोपण |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूथ हॉस्टल अजमेर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताया आमजन का आभार |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरमेंट का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में घटिया निर्माण और चूना मिलाने की खबर पूर्णतः आधारहीन तथा मिथ्या, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया समाचार का खंडन |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, | 

अजमेर न्यूज़: विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूथ हॉस्टल अजमेर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Post Views 01

June 5, 2026

संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण, स्वयंसेवा, सड़क सुरक्षा और सामुदायिक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूथ हॉस्टल अजमेर में पर्यावरण संरक्षण एवं युवा सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में नैनेश ने प्रथम तथा किशन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गेहना शर्मा प्रथम, मृगेश वशिष्ठ द्वितीय तथा हर्ष वर्मा एवं मोहम्मद जीशान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण गतिविधि "एक युवा - एक पौधा" संकल्प रही, जिसके अंतर्गत युवा आवास परिसर में छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली अपनाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में युवा मंडल विकास अभियान-2026 के अंतर्गत नवगठित वीर शिवाजी नवयुवक मंडल के युवा सदस्य मृगेश, सिमरन, गेहना, हर्ष, किशन, नैनेश, इक्ष्वाकु, जीशान एवं अशफ़ाक़ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने युवाओं को युवा मंडलों की भूमिका, गठन प्रक्रिया तथा माय भारत पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि माय भारत युवाओं को फिजिटल इकोसिस्टम, अनुभवात्मक शिक्षा, स्मार्ट सीवी बिल्डर, स्वयंसेवा के अवसर एवं सामाजिक प्रभाव आधारित गतिविधियों से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी का अवसर प्रदान कर रहा है।

महाराणा प्रताप युवा मंडल अजमेर अध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने नवगठित युवा मंडलों को माय भारत से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी तथा मंडल द्वारा प्रारंभ किए जा रहे एजुकेशनल टूर स्टार्टअप की रूपरेखा साझा की। उन्होंने युवाओं से नवाचार, उद्यमिता और सामुदायिक नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा मित्र पुखराज सोनी ने परिवहन विभाग के सहयोग से संचालित सड़क सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के फरीदाबाद स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्राप्त प्रशिक्षण अनुभव तथा यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम से प्राप्त सीख को युवाओं के साथ साझा करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाराणा प्रताप युवा मंडल की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मानसी अधीर, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार, सदस्य जगदीश यादव, केशव अजमेरा एवं पुखराज सोनी सहित मंडल के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि युवा शक्ति केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति है। पर्यावरण संरक्षण, स्वयंसेवा, सड़क सुरक्षा और सामुदायिक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved