For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139159124
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: फर्जी दस्तावेजों से चरक प्रेस लाइसेंस बनवाने के मामले में ई-मित्र संचालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: होकरा पुलिया पर भीषण हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर दो ट्रेलरों से भिड़ा, एक चालक की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस ने सांसी बस्ती में दी दबिश, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री वाले ठिकानो पर दी गई दबिश, |  Ajmer Breaking News: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की कठोर कार्रवाई की मांग, |  Ajmer Breaking News: टोंक निवासी पीड़िता ने रेंज आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित | 

अजमेर न्यूज़: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Post Views 01

June 8, 2026

पाली निवासी अकाउंट होल्डर  30 वर्षीय मोहम्मद पुत्र अल बख्श को गिरफ्तार किया है। इसके अकाउंट में पीड़ित के करीब 40 हजार ट्रांसफर हुए थे।

साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच

अजमेर साइबर थाना पुलिस ने ऑन लाइन ठगी के मामले में एक अकाउंट होल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के अकाउंट में ठगी के 17 लाख रुपए से ज्यादा का ट्रांजैक्शन मिला है। अजमेर निवासी पीड़ित से हुई ठगी के कुल 40 हजार आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे। साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार अकाउंट होल्डर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ में जुटी है। 
साईबर थाना सीओ शमशेर खां ने बताया कि गुलाब बाड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह ने साल 2025 में थाने पर एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसमें पीड़ित ने बताया कि साइबर ठगों ने उससे संपर्क किया। टेलीग्राम पर कॉइन DCX के नाम से एक ग्रुप बनाकर उसे जोड़ा गया। इन्वेस्टमेंट के नाम पर प्रॉफिट होने का झांसा दिया। झांसा देकर करीब उसे 643000 की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीओ शमशेर खां ने बताया कि पीड़ित के अकाउंट से जिस अकाउंट में ठगी का पैसा ट्रांसफर हुआ। उसकी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पाली निवासी अकाउंट होल्डर  30 वर्षीय मोहम्मद पुत्र अल बख्श को गिरफ्तार किया है। इसके अकाउंट में पीड़ित के करीब 40 हजार ट्रांसफर हुए थे।
अकाउंट की डिटेल निकाली तो विभिन्न राज्यों में हुई ठगी के करीब 17 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन भी उसके अकाउंट से मिला है। पुलिस गिरफ्तार अकाउंट होल्डर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved