Post Views 01
June 8, 2026
अजमेर जिला पुलिस ने सांसी बस्ती में दी दबिश, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री वाले ठिकानो पर दी गई दबिश,
4 से 5 युवकों को लिया हिरासत में, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सीओ साउथ मनीष बड़गुर्जर ने भारी पुलिस जाप्ते ने बस्ती में चलाया सर्च ऑपरेशन
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में नशे की खरीद फरोख्त, वांछित अपराधियों की धर पकड़ और अपराध पर अंकुश लगाने की कार्रवाई करते हुए
सीओ साउथ मनीष बडगूजर के नेतृत्व में रामगंज थाना पुलिस और पुलिस लाइन के अतिरिक्त जाप्ते के साथ सोमवार दोपहर सांसी बस्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे सीओ मनीष बडगूजर ने बताया कि सांसी बस्ती में अपराधिक गतिविधियों ओर नशे की खरीद फरोख्त आदि की इत्तला पर आज पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दबीश दी गई है। दबिश के दौरान कई संदिग्ध लोगों को डिटेन किया गया है।
इलाकों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। फिलहाल क्या बरामद हुआ इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि जैसे भी कुछ भी संदिग्ध मिलेगा मीडिया से साझा किया जाएगा। फिलहाल दो से चार लोगों को उठाया गया कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि सांसी बस्ती इलाके में कच्ची शराब, नशे की सामग्री का भंडारण खरीद और बिक्री लंबे समय से चली आ रही है। जिस पर समय-समय पर पुलिस दबिश देकर कार्रवाई भी करती है लेकिन यहां आपराधिक गतिविधियां कभी बंद नहीं होती।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved