For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139161452
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: फर्जी दस्तावेजों से चरक प्रेस लाइसेंस बनवाने के मामले में ई-मित्र संचालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: होकरा पुलिया पर भीषण हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर दो ट्रेलरों से भिड़ा, एक चालक की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस ने सांसी बस्ती में दी दबिश, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री वाले ठिकानो पर दी गई दबिश, |  Ajmer Breaking News: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की कठोर कार्रवाई की मांग, |  Ajmer Breaking News: टोंक निवासी पीड़िता ने रेंज आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित | 

अजमेर न्यूज़: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास

Post Views 01

June 8, 2026

5 जून से 21 जून तक 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है और इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री सोमवार को राजस्थान विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में आयोजित विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों के रूप में चयनित सतीश पूनिया और  अलका गुर्जर के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब प्रदेश के साथ-साथ देश को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का संसद के उच्च सदन में पहुंचना राजस्थान के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ और ग्राम विकास चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जरिए जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक कार्यों और विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, कार्यशालाएं, सेमिनार और विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंदिरों में आरती और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक के बाद भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज, उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जी जोगेश्वर घर गर्ग, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित अनेक विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

\बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved