Post Views 01
June 8, 2026
टोंक निवासी पीड़िता ने रेंज आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
अजमेर। टोंक निवासी एक पीड़िता मां सोमवार को रेंज आईजी कार्यालय पहुंची और अपने पुत्र की मौत के मामले में न्याय की मांग की। पीड़िता दीपिका गुर्जर ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय की युवती ने उनके बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे का खतना भी करवाया गया था।पीड़िता का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और धर्मांतरण के लिए मजबूर किए जाने से परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि घटना को 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़िता सोमवार को अजमेर स्थित रेंज आईजी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved