Post Views 21
May 19, 2026
उदयपुर | राजस्थान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन देश के प्रमुख 15 धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत 50 हजार वरिष्ठ नागरिक रेल मार्ग से और 6 हजार हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करेंगे।
उदयपुर में देवस्थान विभाग के आयुक्त एल.एन. मंत्री ने बताया कि विभाग शीघ्र आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा और इसकी जानकारी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। हवाई यात्रा में विशेष रूप से पशुपतिनाथ मंदिर, काठमांडू, नेपाल की यात्रा शामिल है। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदनकर्ता का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके लिए जनाधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का स्व-घोषणा पत्र, मतदाता पहचान और पूर्व में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण आवश्यक है। आवेदकों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना धार्मिक यात्रा का आनंद लेने का सुनहरा अवसर है, जिसमें उन्हें ट्रेन और हवाई यात्रा की पूरी सुविधा मुफ्त में मिलेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved