For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132604711
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश |  Ajmer Breaking News: पंचशील क्षेत्र में पानी संकट गहराया, नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिक्षकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार को चेताया, आंदोलन की दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई नई सड़क! विभागीय तालमेल के अभाव में जॉन्सगंज में पाइपलाइन कार्य के लिए जेसीबी से खोद दी गई नई सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा  |  Ajmer Breaking News: पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष  | 

राजस्थान न्यूज़: नगर निगम में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: हेल्थ इंस्पेक्टर और दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Post Views 31

May 14, 2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नगर निगम में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एक कथित दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने सत्यापन किया और उसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जैसे ही रिश्वत की राशि आरोपियों ने ली, टीम ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिश्वत किस काम के बदले मांगी गई थी और क्या इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों द्वारा आरोपियों के दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीबी की इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved