For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132547823
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश |  Ajmer Breaking News: पंचशील क्षेत्र में पानी संकट गहराया, नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिक्षकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार को चेताया, आंदोलन की दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई नई सड़क! विभागीय तालमेल के अभाव में जॉन्सगंज में पाइपलाइन कार्य के लिए जेसीबी से खोद दी गई नई सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा  |  Ajmer Breaking News: पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष  | 

अजमेर न्यूज़: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष 

Post Views 11

May 14, 2026

पृथ्वीराज चौहान के वंशज सभी एकत्र होकर तारागढ़ दुर्ग पर ध्वजारोहण कर इस कार्यक्रम के प्रारंभ में पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तारागढ़ दुर्ग पर पृथ्वीराज चौहान का ध्वज फहराया। 

पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष 

अजमेर हर वर्ष की भांति सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के उपलक्ष में विश्व के पहले किले तारागढ़ दुर्ग पर ऐतिहासिक तारागढ़ बचाओ कार्यक्रम के तहत तारागढ़ पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान चित्रित विशाल ध्वजा रोहण के 14 मई गुरुवार प्रातः 6:00 बजे चंद्रवरदाई स्टेडियम से जन जागृति के लिए वाहन रैली तारागढ़ पहुंची।  तारागढ़ पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के उपलक्ष्य में सूर्य की पहली किरण के साथ ध्वज मुख्य प्रवेश द्वार पर फहराया गया। देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अजमेर के सभी पदाधिकारी सैन्य वर्दी में उपस्थित रहे तो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र सिंह चौहान पूर्व एडिशनल एसपी रहें। संत सानिध्य साध्वी अनादि सरस्वती तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने तथा कार्यक्रम संयोजक तरुण वर्मा संचालन किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु सहित, सर्व पंथ समादर मंच, श्री अजमेर व्यापार महासंघ, मानव अधिकार मिशन, पर्यावरण जागरण मंच,सैनिक कल्याण समिति,तारागढ़ तिरंगा समिति, के पदाधिकारी डॉक्टर कुलदीप शर्मा  डॉक्टर लाल थदानी श्रीमती मीना चौहान  नारायण सिंह,  कालीचरण   रमेश लालवानी, लोकेश सैनी, रामजस, प्रकाश बाल सिंह, कृष्ण गोपाल मिश्रा, बिरम सिंह रावत,    महेंद्र सिंह,  देवेंद्र त्रिपाठी,  विशेष त्रिवेदी सहित अनेकों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने तारागढ़ विकास के लिए अपने विचार प्रकट किए जिसका ज्ञापन तैयार कर सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु राजस्थान द्वारा राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राजस्थान के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा ।कार्यक्रम में देशभक्ति पूर्ण गीत सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम नारे लगाए गए।वक्ताओं के द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान विषय  पर संबोधन किया गया ।  राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि ब्यावर दिवेर बर मगरा व अजमेर जिले के विभिन्न स्थानों से पृथ्वीराज चौहान के वंशज सभी एकत्र होकर तारागढ़ दुर्ग पर ध्वजारोहण कर इस कार्यक्रम के प्रारंभ में पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तारागढ़ दुर्ग पर पृथ्वीराज चौहान का ध्वज फहराया। 

कार्यक्रम संयोजक तरुण वर्मा ने बताया की पंचांग के अनुसार पृथ्वीराज चौहान का जन्म ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी के अनुसार 14 मई ही वास्तव में उनकी जन्मतिथि है इसलिए जयंती मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम की विशेषता पृथ्वीराज चौहान के वंशज रावत समाज की पूरे भारत की डिजिटल डायरेक्टरीब  तैयार करने वाली  चार युवतियो  जिसमें चांदनी सुनीता रचना और सुरता रावत को साध्वी अनादि सरस्वती के द्वारा सम्मानित किया। चंद्रवरदाई स्टेडियम से सैकड़ो दोपहिया चौपाइयां वाहनों से रवाना होकर तारागढ़ दुर्ग पार्किंग पहुंचे वहां से सब एकत्रित होकर तारागढ़ दुर्ग के मुख्य द्वार पर पहुंचे जहां पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाते हुए सभी सनातनियों के गले में  पृथ्वीराज चौहान का दुपट्टा पहनाया। पृथ्वीराज चौहान के वंशज सभी भगवा साफा सफेद कुर्ते पजामा  पहने हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
सबसे बड़ी विशेषता कि इस कार्यक्रम से सभी राजनीतिक पार्टियों को दूर रखा गया ।सुरक्षा की दृष्टि से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। डॉ कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान की ओर से उपचार संबंधित दृष्टिगत रखते हुए एम्बुलेंस में चिकित्सा कर्मी भी मौजूद रहें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved