For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132552875
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश |  Ajmer Breaking News: पंचशील क्षेत्र में पानी संकट गहराया, नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिक्षकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार को चेताया, आंदोलन की दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई नई सड़क! विभागीय तालमेल के अभाव में जॉन्सगंज में पाइपलाइन कार्य के लिए जेसीबी से खोद दी गई नई सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा  |  Ajmer Breaking News: पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष  | 

अजमेर न्यूज़: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश

Post Views 41

May 14, 2026

मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश
आज होटल मेरवाड़ा स्टेट, अजमेर में ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन कौंसिल एवं अजमेर के सर्वधर्म समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिक मंचों के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम “मेरा मुल्क मेरी पहचान” एवं “अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश” की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी।
वक्ताओं ने कहा कि अजमेर पूरी दुनिया में ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह के कारण प्रेम, इंसानियत और सूफी परंपरा की पहचान रखता है। साथ ही अजमेर को ब्रह्मा जी की नगरी एवं जैन समाज के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि अजमेर की पावन धरती से विश्व शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया जाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि आज देश को मंदिर-मस्जिद विवादों की नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की आवश्यकता है। नफरत का जवाब केवल मोहब्बत, अमन और इंसानियत से ही दिया जा सकता है। अजमेर की गंगा-जमुनी तहज़ीब सदियों से समाज को एकता और सौहार्द का रास्ता दिखाती रही है।
वक्ताओं ने कहा कि आगामी
कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं विश्व शांति का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न धर्मों, समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित होकर देश को सकारात्मक संदेश देंगे।इस अवसर पर विभिन्न धर्मगुरु, सामाजिक संगठन एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती और महन्त श्याम सुंदर शरण देवाचार्य ने संबोधित किया। इस दौरान प्रकाश जैन सव र्धर्म मेत्री संघ, श्री  अतुल जैन सचिव नारेली जैन मंदिर,  श्री मौलाना  अयूब कासमी अध्यक्ष इदराए दावतुल हक , गुलशा फौजिया सूफी कल्चरल , अकबर ख़ान,  सईद ख़ान पंचायत अंदर कोटयान , गिरीश लालवानी  प्रतिनिधि सिंधी समाज , नूर ख़ान देशवाली अध्यक्ष देशवाली समाज , मोहम्मद अली बोहरा समाज , राज सिंह पुष्कर गुरुद्वारा , मोहम्मद इशाक अध्यक्ष और मोहम्मद सलीम सचिव जमीतुल  क़ुरैश, महमूद ख़ान पूर्व सरपंच गेगल , असलम पठान पूर्व सरपंच गगवाना , गुलाम नजमी फ़ारूक़ी सचिव AISSC , सैयद अनस चिश्ती , सैयद एतेमादुद्दीन चिश्ती सहित सभी धर्मो के लोग मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved