Post Views 01
May 14, 2026
पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा
अजमेर जिले की पीसांगन थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए कीमत के चोरी किए गए 30 वाहन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नागौर जिले के मेडता सिटी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सारूदीन उर्फ शेरू भी शामिल है। बरामद वाहनों में 11 रॉयल एनफील्ड बुलेट, 17 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को बुधवाड़ा निवासी राजुलाल जाट ने पीसांगन थाने में अपनी पल्सर बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। 13 मई को पुलिस ने मेडतासिटी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर सारूदीन उर्फ शेरू और लक्ष्मण राम मेघवाल दो आरोपियों को डिटेन किया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी के 30 वाहन बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महंगी बाइक चोरी कर नशे की लत और महंगे शौक पूरे किया करते थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved