For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132560199
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश |  Ajmer Breaking News: पंचशील क्षेत्र में पानी संकट गहराया, नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिक्षकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार को चेताया, आंदोलन की दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई नई सड़क! विभागीय तालमेल के अभाव में जॉन्सगंज में पाइपलाइन कार्य के लिए जेसीबी से खोद दी गई नई सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा  |  Ajmer Breaking News: पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 मोटरसाकिल के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी किए वाहन भी किए जप्त, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: पृथ्वीराज चौहान जयंती पर ध्वजारोहण,तारागढ़ मुख्य द्वार पर सूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे भारत माता की जयघोष  | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न

Post Views 01

May 14, 2026

जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया तथा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों से आगामी पार्टी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न

आज भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर मे जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी  के सानिध्य मे जिला संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा अजमेर शहर जिला अध्यक्ष  ने की आज की बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री की विशेष उपस्थित रही l

बैठक में आगामी प्रस्तावित जिला प्रशिक्षण शिविर, जिला एवं मंडल स्तर की मासिक बैठकों, संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश सोनी जी ने आज की बैठक की रूपरेखा एवं व्रत प्रस्तुत करते हुए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने मंडलों में आयोजित दिन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रमों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जिले द्वारा आयोजित भाजपा स्थापना दिवस,पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकताओ ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया l                 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ज़ी की जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस को सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया गया था l पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पुधुचेरी  चुनाव में भाजपा की विजय उत्सव पर आम जन को झालमुड़ी खिलाई गयी और अन्य संघटनात्मक  कार्यक्रमों की जानकारी दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने आगामी 22 एवं 23 तारीख को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण शिविर के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाते हुए आह्वान किया क़ी जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी अपेक्षित कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जिला एवं मंडल बैठकों का नियमित आयोजन किया जाए तथा उनकी उपस्थिति “सरल ऐप” पर अपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश में संचालित ग्राम रथ यात्रा की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण जनों तक सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया तथा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों से आगामी पार्टी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी जिला प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

जिला सह प्रभारी शिवांगी कानावत ने सोशल मीडिया के महत्व एवं अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया तथा पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया जिला महामंत्री राजेश घाटे ने कार्यक्रम का संचालन किया l           .                                

संगठननात्मक बैठक में जिला महामंत्री ,किशन बंग,अरविंद शर्मा,सम्पत सांखला,सतीश बंसल, रविंद्र सिंह जादौन, योगेश शर्मा,वेदप्रकाश दाधीच,भारती श्रीवास्तव, राधिका सोनी, चंद्रेश सांखला बीना टाक, हेमंत सांखला,विक्रम सिंह,  गौरव  टाक, राजू शर्मा,काजल जेठवानी,दिलावर चौहान,अंकित गुजर,संदीप गोयल, अमित अग्रवाल, रजनीश चौहान, दीपक शर्मा, विक्रम निमड़ी,रचित कच्छावा,भवानी जेदीया, हितेश जैन,दिनेश खंडेलवाल,सुनील जैन,शत्विभा पाराशर, नीरज पारीक,शमशेर सिंह रावत, बंसीलाल कांवरिया, सागर झामनानी, सर्वेश बजाज संजय जैडिया,लक्ष्मण पहलवान सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।     


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved