Post Views 101
April 11, 2026
उदयपुर के गड़िया देवरा इलाके में ऑटो खड़ा करने को लेकर महिला ड्राइवर और दुकानदार के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई... इसका वीडियो अब सामने आया है... इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि दुकानदार द्वारा अपशब्द कहने पर नाराज महिला ड्राइवर डंडा लेकर दुकान में घुस गई। इसके बाद दुकानदार ने भी लकड़ी से हमला कर दिया और करीब 3-4 मिनट तक दोनों के बीच मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। गुस्साए लोगों ने दुकानदार की पिटाई भी कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद महिला ड्राइवर ने घंटाघर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को डिटेन कर लिया है और वीडियो व गवाहों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं—दुकानदार का कहना है कि महिला रोज दुकान के सामने ऑटो खड़ा कर विवाद करती है, जबकि महिला का आरोप है कि दुकानदार उसे गाली-गलौज कर परेशान करता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved