For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124593668
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने शरीर पर डीज़ल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की।  |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कायड़ रोड पर ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 18 लाख रुपए का सोना चांदी चोरी, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में महायज्ञ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई

Post Views 01

April 9, 2026

उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समायोजित किया गया है।

अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई

अजमेर, 9 अप्रेल। अटल जन सेवा शिविरों के अन्तर्गत जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने केकड़ी में उपखण्ड स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना। इनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने केकड़ी में आयोजित अटल जन सेवा शिविर के अन्तर्गत जनसुनवाई की। स्थानीय निवासियों ने इसमें अपनी परिवेदनाएं रखी। इन परिवेदनाओं को धैयपूर्वक सुनकर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अप्रेल माह के द्वितीय गुरुवार 9 अप्रेल को जिले के समस्त ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समायोजित किया गया है। अजगरा में हैण्डपम्प मरम्मत करने की परिवेदना के सम्बन्ध में क्षेत्र के समस्त हैण्डपम्पों की वस्तुस्थिति रिपोर्ट फील्ड ऑफिसर्स से लेने के निर्देश दिए गए। इसकी रिपोर्ट आगामी 7 दिन में तैयार की जाएगी। इनका सत्यापन स्थानीय पटवारी द्वारा किया जाएगा।

युवा सम्बल योजना की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर प्रकरण की जाँच करने के निर्देश दिए। युवा सम्बल योजना में लगे समस्त युवाओं का उपयोग सार्थक कार्यों में करने के लिए कहा। शिविर में मृत व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बन्द करवाने के प्रकरण भी आए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते ही पेंशन रोकने के लिए सूचित किया जाए इसके लिए प्रति माह जारी होने वाले मृत्यु प्रमाण पत्रों की सूची उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चन्द्र शेखर भण्डारी, उपखण्ड अधिकारी श्री दिपांशु सांगवान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved