For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124396435
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पुष्कर, शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल, सपरिवार की पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना |  Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। | 

अजमेर न्यूज़: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस,

Post Views 11

April 8, 2026

कुछ साल पहले खोया था पैन कार्ड और आधार कार्ड, पाली के रहने वाले शत्रुघ्न ने उसी का दुरुपयोग कर सूरत में मनन एंटरप्राइजेज कंपनी खोलकर किया फ्रॉड

अजमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस,

कुछ साल पहले खोया था पैन कार्ड और आधार कार्ड, पाली के रहने वाले शत्रुघ्न ने उसी का दुरुपयोग कर सूरत में मनन एंटरप्राइजेज कंपनी खोलकर किया फ्रॉड

अजमेर के गंज थाना अंतर्गत राम नगर में सड़क किनारे दिन भर खड़े रहकर पेंट और शर्ट प्रेस करके दिन भर में पांच सात सौ रुपए कमाने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया इनकम टैक्स के रिकॉर्ड में 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए के लेन-देन से जुड़े “कारोबारी” निकले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से इतनी भारी भरकम रकम का डिमांड नोटिस मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घबराए हुए जितेंद्र सीधे  वकील बाबू के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी उनसे साझा कर सहायता की विनती की।
वकील बाबू द्वारा पता करने पर सामने आया कि इनकम टैक्स विभाग ने उनसे नोटिस में हीरे-जवाहरात के कारोबार से जुड़े ट्रांजेक्शन का जिक्र है, जबकि जितेंद्र का कहना है कि उनका इस तरह के किसी भी कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है। वह रोजाना मेहनत कर कपड़ों पर प्रेस कर अपना ओर परिवार का गुजारा करते हैं।
जितेंद्र के वकील राकेश ठाडा के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। जितेंद्र ने बताया कि करीब दो साल पहले उनका पैन ओर आधार कार्ड खो गया था, जिसके बाद संभवतः किसी ने उसके आधार पर बैंक खाता खुलवाया और बड़े स्तर पर लेन-देन किया। यही नहीं, उसी पहचान के आधार पर जीएसटी नंबर जारी करवाकर फर्म भी संचालित की गई।
आशंका जताई जा रही है कि पाली निवासी एक डायमंड कारोबारी ने इस पहचान का दुरुपयोग करते हुए सूरत (गुजरात) में ‘मैसर्स मनन इंटरप्राइजेज’ नाम से फर्म खोली और करोड़ों का कारोबार किया। बताया जा रहा है कि इसी फर्म के जरिए करीब 3 महीने में 600 करोड़ रुपए के आसपास का ट्रांजेक्शन किया गया।
मामले को लेकर गंज थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। वहीं इनकम टैक्स विभाग ने संबंधित बैंक मैनेजर को भी नोटिस जारी कर पूछा है कि इतने बड़े ट्रांजेक्शन के बावजूद नियमानुसार सूचना क्यों नहीं दी गई।
यह मामला सामने आने के बाद बैंकिंग सिस्टम और पहचान दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक साधारण मजदूर के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करोड़ों का लेन-देन होना न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि यह बताता है कि कहीं न कहीं सिस्टम में बड़ी चूक हुई है, जिसकी जांच अब एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved