For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124398820
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पुष्कर, शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल, सपरिवार की पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना |  Ajmer Breaking News: बकरी पालन (गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम) से बदलेगी विमुक्त परिवारों की आजीविका |  Ajmer Breaking News: युवा संबल मेला 2026 का किया आयोजन,42 आशार्थियों को मेला स्थल पर ही 42 आशार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।   |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण

Post Views 31

April 8, 2026

भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण”

जयपुर/अजमेर, 8 अप्रैल। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को जयपुर स्थित लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा की आधुनिक दृष्टि के आलोक में विकसित की गई नई विद्यार्थी-केंद्रित वेबसाइट का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बटन दबाकर वेबसाइट का शुभारंभ किया और इसे डिजिटल शिक्षा एवं प्रशासनिक सुगमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

राज्यपाल महोदय ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों एवं अन्य हितधारकों के लिए प्रवेश, पाठ्यक्रम, परीक्षा, परिणाम एवं अन्य शैक्षिक प्रक्रियाओं को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में इस प्रकार के नवाचार समय की आवश्यकता हैं और इनके माध्यम से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के विद्यार्थी भी भारतीय विश्वविद्यालयों की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय को शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने माननीय राज्यपाल महोदय को विश्वविद्यालय में विगत आठ माह में किए गए विविध नवाचारों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अब ‘जीरो कार्बन कैम्पस’ के रूप में विकसित हो चुका है तथा यहां भारतीय ज्ञान परम्परा, वैदिक वाङ्मय एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में समाहित करते हुए शिक्षण एवं शोध को नई दिशा दी जा रही है।

प्रस्तुतीकरण में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रमुख नवाचारों में—

सांस्कृतिक एवं सकारात्मक परिसर निर्माण,

पर्यावरण संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग,

शैक्षणिक एवं पाठ्यक्रम सुधार,

प्रशासनिक पारदर्शिता एवं ई-गवर्नेंस,

उद्यमिता एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन,

सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ग्राम सहभागिता,

विशेष एवं समावेशी शिक्षा के प्रयास

जैसे अनेक आयामों पर विस्तार से जानकारी दी गई।राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय द्वारा अल्प समय में किए गए इन नवाचारों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे राजस्थान के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें उच्च शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, समावेशी एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाती हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर, विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री कैलाश चंद शर्मा, एसीपी डॉ. विनोद जैन तथा कुलगुरु सचिवालय के डॉ. स्वतंत्र शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकभवन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन एवं तकनीकी टीम की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

नई वेबसाइट के माध्यम से विश्वविद्यालय की समस्त सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शोधार्थियों को एक ही मंच पर सभी आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved