Post Views 31
April 8, 2026
ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक
अजमेर, 8 अप्रेल। ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बुधवार को अजमेर में जिला परिषद की विजिट की गयी। विजिट के दौरान शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल द्वारा अजमेर जिले में संचालित ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी ली।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश द्वारा बैठक के दौरान ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। महात्मा गांधी नरेगा में श्रमिक नियोजन, एसएनए स्पर्श भुगतान, 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना में युक्तधारा प्लानिंग, अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराना एवं आगामी मानसून में पौधारोपण, नर्सरी विकास कार्यो की समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए लक्षित 3953 लाभार्थियों की स्वीकृति जारी कर दी गयी है, तथा 3854 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 2273 लाभार्थियो को द्वितीय किश्त एवं 372 लाभार्थियो को तृतीय किश्त का एफटीओ जारी किया जा चुका है। इस पर शासन सचिव द्वारा तृतीय किश्त की प्रगति बढाने तथा योजनान्तर्गत भूमिहीन लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान करते के लिए भूमि उपलब्ध करायी जाकर स्वीकृति जारी किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही स्वीकृत आवासों की जियो टेग कर नियमानुसार किश्ते जारी कर आवासों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार राजीविका अन्तर्गत बैंक सखी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी आदि योजनाओं मे लक्ष्यों के विरुद्ध सन्तोषजनक प्रगति अवगत करायी गयी। इस पर शासन सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त सभी योजनाओं की लाभान्वितों को सम्बन्धित स्थानीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
बैठक के दौरान शासन सचिव द्वारा निर्देशित किया गया की योजनान्तर्गत लाभान्वित परिवारों को उज्जवला योजना, विद्युत एवं जल कनेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जावे। महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजनान्तर्गत स्वीकृति कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने तथा योजना की वित्तिय प्रगति बढाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। मगरा क्षेत्रीय विकास योजना प्रगति की समीक्षा के दौरान वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना शीघ्र भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना की स्वीकृतियां जारी किये जाने में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर समयबद्ध स्वीकृति जारी किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए। तथा स्वीकृत कार्यो का पोर्टल के माध्यम से भुगतान कर वित्तिय प्रगति बढाने के निर्देश प्रदान किये गये।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता (नरेगा) श्री गोपाल गर्ग, अधिशाषी अभियन्ता (निर्माण) श्री कमलेश सैनी, अधिशाषी अभियन्ता (ग्रामीण विकास) श्री गिरिश कुमार झिरोता, सहायक अभियन्ता श्री अवनीश तायल, जिला परियोजना प्रबन्धक (राजीविका) श्री मुकेश जैमन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved