Post Views 51
April 8, 2026
अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीलवाड़ा के कोटूकोटा निवासी आशाराम उर्फ आसू 6 अप्रैल की शाम को शिविर से गायब हो गया था, जिसकी जानकारी शाम की हाजिरी के दौरान सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया गया।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अजमेर से ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि आशाराम को वर्ष 2014 में पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved