Post Views 41
April 8, 2026
अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने लालच देकर महिला को अपने जाल में फंसाया और तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 25,500 रुपए, 69,000 रुपए और 25,000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 1 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी की गई।घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। अलवर गेट थाना पुलिस के एएसआई राजपाल सिंह के मुताबिक त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 55 हजार रुपए होल्ड करवा दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में टीम ठगों की तलाश में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved