Post Views 01
April 9, 2026
गुरुवार दोपहर अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने शरीर पर डीज़ल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की।
अलवर गेट थाना अंतर्गत आम का तालाब, गुलाबबाड़ी निवासी नरेश (कोल्हापुरी) ने खुद पर डीजल डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। मौके पर मौजूद डीएसटी के हेड कांस्टेबल राजेश ओर कलेक्ट्री में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया। जानकारी के मुताबिक नरेश लंबे समय से पुलिस की कार्यप्रणाली से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी नाबालिग बच्ची के साथ कथित शोषण का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत वह पहले ही अलवर गेट थाने में दर्ज करवा चुका है। पीड़ित नरेश का आरोप है कि पुलिस शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही एक लड़के की ज्यादती से परेशान होकर उसकी बेटी ने खुदकुशी कर ली लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की आरोपी खुले आम घूम रहा है, जिससे वह आहत था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने युवक को समझाइश कर शांत किया और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया ओर पीड़ित को उसके परिजनों को बुलाकर अपने घर भिजवाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved