Post Views 01
April 9, 2026
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कायड़ रोड पर ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 18 लाख रुपए का सोना चांदी चोरी, स्कूटी पर आया चोर शटर को ऊंचा कर तिजोरी के ताले तोड़कर सोना चांदी चुराकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अजमेर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कायड़ रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। स्कूटी पर आए चोर ने दिनदहाड़े दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी से 18 लाख रुपए कीमत का सोना और चांदी चोरी कर लिया और फरार हो गया। ज्वेलरी शॉप के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। पीड़ित ने बताया कि 2 महीने पहले ही दुकान की ओपनिंग की थी। बहरहाल सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुभम कॉलोनी कायड़ रोड निवासी पीड़ित पवन कुमार सोनी ने बताया कि वह मूल रूप से डीडवाना कुचामन जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में अजमेर में रह रहे हैं। 2 महीने पहले ही उन्होंने श्री बालाजी ज्वेलर्स के नाम से शॉप की ओपनिंग की थी। 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे के करीब दुकान को ताले लगा कर खाना खाने के लिए घर गया था जब 2:30 बजे वापस दुकान पर पहुंचा तो एक साइड का शटर ऊपर उठा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो तिजोरी में रखे हुए सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने बताया की तिजोरी का लॉक तोड़कर चोर ने करीब 10 तोला सोना और 700 ग्राम चांदी चोरी कर ली। चोर वह कमर पर एक छोटा बैग बांध कर आया था। जिसमें वह 18 लाख रुपए कीमत का सोना चांदी लेकर फरार हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved