For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124775994
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अजमेर न्यूज़: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को

Post Views 21

April 10, 2026

अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल,अजमेर के द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीराम दरबार के भजनों के साथ बाबा को रिझायेगें l

श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को

   श्री मानस मण्डल पट्टी कटला, अजमेर के तत्वावधान में दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को शाम 5.30 बजे से श्री मानस मण्डल के 72वे स्थापना दिवस के अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें श्री अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल,अजमेर के द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीराम दरबार के भजनों के साथ बाबा को रिझायेगें l
   संस्था के अध्यक्ष हनुमान श्रीया एवं सचिव नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर श्री राम दरबार का नयनाभिराम श्रृंगार किया जायेगा व मण्डल परिसर को भव्य रूप से सजाया जायेगा l 
   मंडल के संरक्षक सूरज गर्ग, अध्यक्ष हनुमान श्रीया, सचिव नंद किशोर गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रेमप्रकाश लकड़ी वाले, ललित अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मानस मंडल, पट्टी कटला में राम दरबार की ऐसी दुर्लभ तस्वीर विराजमान है जिसमें सीता माता भगवान श्री राम के गोदी में विराजित हैं और हनुमान जी श्री राम भगवान के चरण दबा रहे हैं l इस दुर्लभ तस्वीर के दर्शन से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है l
   संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि भजन संध्या के पश्चात आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जायेगा उन्होंने सभी धर्म प्रेमी  भक्तगण को स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved