Post Views 11
April 10, 2026
पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएँ राजस्थान, जयपुर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंटस) एवं हॉटस्पाट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान "म्यूल हन्टर" के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेश व निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगीड व सी ओ नॉर्थ शिवम जोशी के निर्देशन व अरविन्द सिह चारण थानाधिकारी कृष्णगंज अजमेर के नेतृत्व में संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंटस) एवं हॉटस्पाट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निम्न स्पेशल टीम का गठन किया गया ।
थानाधिकारी कृष्णगंज के निर्देशन में एएसआई पूसाराम के द्वारा ऑन लाईन 1930 साईबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत व अन्य प्राप्त शिकायतों के सन्दर्भ में जांच आरम्भ की गई तो एसबीआई बैंक शाखा वैशाली नगर अजमेर से बैंक खाता सख्यां 42505273144 व 44788531302 का स्टेटमेन्ट प्राप्त किया गया। बैंक खाता सख्यां 42505273144 पर ऑन लाईन 1930 साईबर पोर्टल पर अलग अलग राज्यो से शिकायत दर्ज हो रखी है। उक्त बैंक खाता सख्या 42505273144 अखिल भारतीय आमजन पार्टी के नाम से है। उक्त खाता दिनांक 08.12.2023 को खुला है। उक्त खाते का बैंक स्टेटमेन्ट दिनांक 01.01.2026 से दिनांक 07.04.2026 तक का प्राप्त किया गया व खाते सम्बंधी जानकारी प्राप्त की गई। उक्त खाते पर साजिद दास गुप्ता, पश्चिम बंगाल के साथ 39,40,000/- रुपये की धोखाधड़ी की ऑन लाईन 1930 साईबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत सख्या 23202260008244 दर्ज है।
यह खाता इंदिरा कॉलोनी हरवाड़ा निवासी जितेंद्र कुमार राणा के नाम से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया वैशाली नगर की शाखा में खुला हुआ है जहां काफी संतृप्त ट्रांजैक्शन है जिसमें लाखों रुपए का साइबर का पैसा आने जाने का रिकॉर्ड पुलिस को प्राप्त हुआ है उसे आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है अग्रिम कार्रवाई जारी है।।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved