Post Views 41
April 10, 2026
अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी निरुद्ध। अजमेर के कृष्णगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ व पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम ने 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर शोएब कुरेशी (22) निवासी चांदी का कुआं, लाखन कोटड़ी को डिटेन किया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की डिग्गी से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी को यह हथियार एक विधि से संघर्षरत किशोर ने उपलब्ध कराया था, जिसे भी निरुद्ध कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved