For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124773560
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

Post Views 41

April 10, 2026

सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी बालक विद्यालय जाने से वंचित नहीं रहे। समस्त ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाए।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

    अजमेर, 10 अप्रैल। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने तथा कक्षा-कक्षों की मरम्मत के बारे में निर्देश दिए गए।

     जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के दौरान नामांकन बढ़ाया जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी बालक विद्यालय जाने से वंचित नहीं रहे। समस्त ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाए। विद्यालयों में जर्जर कक्षा-कक्षों का उपयोग नहीं किया जाए। इन कक्षा-कक्षों की मरम्मत उपलब्ध बजट से कराएं। इसके अतिरिक्त आवश्यकता होने पर उसके प्रस्ताव तैयार करवाएं। 

    उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में संचालित रसोई घरों में पीएनजी कनेक्शन प्राथमिकता के साथ दिए जा रहे है। इसके लिए विद्यालयों को तत्काल आवेदन करना चाहिए। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में भी बैठक के दौरान चर्चा की गई। पाठ्य पुस्तक वितरण की प्रविष्टि ऑनलाईन पोर्टल पर आवश्यक रूप से की जाए। 

       बैठक में शाला दर्पण पोर्टल पर जिले की स्थिति की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले ब्लॉकों में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने नामांकन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के लाभार्थी बच्चों की सूची प्राप्त कर राजकीय विद्यालय में प्रवेश करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग शाला दर्पण के माध्यम से करने के निर्देश दिए।

     उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए उपस्थिति, परिणाम, गृहकार्य, शौचालय, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े नवीन पैरामीटर्स पर प्रगति दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खेल मैदानों पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए। 

     जिला कलक्टर ने डीएमएफटी फंड के समुचित उपयोग, कक्षा-कक्ष निर्माण, शौचालयों की व्यवस्था, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालयों तथा जर्जर भवनों की मरम्मत एवं पूर्णतः क्षतिग्रस्त भवनों को जमींदोज करने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग समसा के अभियंताओं से कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के बिल लगातार प्रस्तुत किए जाए। 

     पालनहार योजना में सत्यापन एवं नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी कर शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण करने तथा ई-मित्र के माध्यम से सत्यापन कराने की प्रक्रिया की अभिभावकों को जानकारी देने के निर्देश दिए। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रथम कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को तृतीय किश्त के रूप में राशि हस्तांतरण, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, गणवेश, वाउचर एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए जनाधार प्रमाणीकरण कराने को कहा।

     बैठक में आयरन और फोलिक एसिड टैबलेट वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए टैबलेट की पर्याप्त उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एनीमिया मुक्त अभियान, पीएम पोषण, एमडीएम, अतिक्रमण, बोर्ड परीक्षा, विद्यार्थी स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल,जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved