For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124773740
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अजमेर न्यूज़: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

Post Views 131

April 10, 2026

यहां पर एक बहु मंजिला भवन जिसमें 25 सर्व सुविधा युक्त कमरों का निर्माण साथ ही दो बड़े हॉल होंगे समाज के भामाशाह और समाज बंधुओ के सहयोग से इस भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण हो

माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम बैसाख कृष्ण अष्टमी शुक्रवार 10 अप्रैल को समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम समाज के विकास एवं सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री कालीचरण खंडेलवाल, श्री कंवल प्रकाश किशनानी, श्री सतीश बंसल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पुण्य कार्य के लिए सोसाइटी को शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर संयोजक विवेक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे लेकिन दिल्ली में आयोजित होने वाले सिंधी भाषा में संविधान के लोकार्पण अवसर पर वे वहां मौजूद रहे लेकिन उनका संदेश हमें प्राप्त हुआ है उसके लिए आभार। उन्होंने बताया कि सर्व समाज हेतु यहां पर एक बहु मंजिला भवन निर्मित किया जाएगा जिसमें 25 सर्व सुविधा युक्त कमरों का निर्माण साथ ही दो बड़े हॉल होंगे समाज के भामाशाह और समाज बंधुओ के सहयोग से इस भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण हो इसे लेकर हम प्रयासरत है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी के अध्यक्ष श्री दिलीप गुप्ता, सचिव श्री प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही माथुर वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री महेंद्र गुप्ता, संयोजक मंडल से श्री विवेक गुप्ता, श्री सत्येंद्र गुप्ता, श्री नीरज गुप्ता सहित अनेक समाजबंधुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस भूमि पर समाज के हित में उपयोगी निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों को एक सशक्त मंच मिल सके।अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved