Post Views 11
April 10, 2026
रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस मुख्यालय के आदेशों पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने एक महिला को एमडी और स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रामगंज थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. दीपेन्द्र सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 9 अप्रैल को जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली थी कि सांसी बस्ती क्षेत्र में महिलाएं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम भगवानगंज स्थित यूआईटी क्वार्टर क्षेत्र में पहुंची, जहां एक महिला पुलिस को देखकर घबराकर इधर उधर होने की कोशिश करती दिखी शक के आधार पर महिला को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उसके कपड़ों में छुपाकर रखी गई दो प्लास्टिक थैलियों में पाउडर नुमा पदार्थ मिला। पुलिस जांच में यह पदार्थ एमडी ड्रग्स और स्मैक पाया गया। वजन करने पर स्मैक 6.20 ग्राम और एमडी 7.61 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर लिया और पूरी कार्रवाई की वीडियो ग्राफी भी कराई। पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका नारावत (34) निवासी सांसी बस्ती भगवानगंज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21 और 8/22 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का आपराधिक बैकग्राउंड भी है। उसके पिता रामगंज थाने के और मां अलवर गेट थाने की हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला मादक पदार्थ कहां
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved