Post Views 31
April 10, 2026
दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद
दरगाह थाना पुलिस ने सूफ़ी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरगाह थाने के एएसआई दिगंबर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दौराने गश्त मूखबीर से सूचना मिली की नई सड़क पर पांच लड़के आपस में मोबाइल बांट रहे हैं लगता है चोरी के मोबाइल है। जिस पर जाप्ते के साथ घेराबंदी कर पांचो को दस्तयाब किया गया और उनकी तलाशी ली तो प्रत्येक आरोपी के पास से पांच पांच मोबाइल कुल 25 मोबाइल बरामद होने के बाद पांचो को डिटेन कर थाने लाया गया। बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया आज अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में शेख अजूबा पुत्र शेख आजाद, सुल्तान पुत्र कमरुल, जावेद पुत्र कमरुल जो कि दोनों भाई हैं चौथा आरोपी अली पुत्र अयूब अंसारी और पांचवा मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद सलीम है यह दरगाह में आने वाले जायरिनों कि जेबतराशी कर मोबाइल चुराते थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved