Post Views 21
April 10, 2026
अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,
अजमेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में यहां वहां बेतरतीब तरीके से खड़े दो पहिया वाहनों पर आज ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई दो पहिया वाहनों को ट्रक में डालकर ट्रैफिक ऑफिस पहुंचाया जिनके खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस के ASI नारायण लाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कलेक्टर परिसर में अलग-अलग स्थान पर नो पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों को जप्त किया गया है और उनके खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यहां बड़ी संख्या में डेली अप डाउन करने वाले कर्मचारी अपने वाहन खड़े कर जाते हैं उसके अलावा आसपास कोई काम से आने वाले लोग भी जिला कलेक्ट्रेट में सुरक्षित जगह समझकर यही गाड़ियां खड़ी करते हैं। जिससे यातायात बाधित होता है यहां आने वाले अधिकारियों के वाहनों को भी निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए आज इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया और यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved