For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124792879
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

राष्ट्रीय न्यूज़: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, चारों सदनों के सदस्य बनने का बनाया रिकॉर्ड

Post Views 51

April 10, 2026

वे देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो चारों सदनों—लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद—के सदस्य रह चुके हैं।

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उन्हें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में शपथ दिलाई। इस मौके पर केंद्र और बिहार एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें वित्त मंत्री नीलम निर्मला सीतारमण , केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे।

शपथ के दौरान दिलचस्प पल भी देखने को मिला, जब संजय झा ने हस्ताक्षर के लिए उन्हें पेन दिया। साइन करने के बाद नीतीश कुमार ने सहज अंदाज में कहा—“हो गया… चलें…”, जिस पर मौजूद लोगों ने उन्हें फोटो सेशन के लिए रुकने को कहा।

चारों सदनों के सदस्य बनने का बनाया इतिहास

नीतीश कुमार ने इस शपथ के साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वे देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो चारों सदनों—लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद—के सदस्य रह चुके हैं। खास बात यह है कि यह उनका राज्यसभा में पहला कार्यकाल है।

शपथ के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान संजय झा और लल्लन सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कदम राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति में विभिन्न भूमिकाओं में रहे हैं और अब राज्यसभा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved