For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124879414
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

राजस्थान न्यूज़: जिला कलक्टर संदेश नायक सहित 83 अधिकारियों ने अन्नपूर्णा रसोइयों का किया औचक निरीक्षण

Post Views 51

April 10, 2026

83 अन्नपूर्णा रसोइयों का एक साथ निरीक्षण, 27 बिंदुओं पर गुणवत्ता और सुविधाओं की जांच,भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष फोकस,व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश।

जिला कलक्टर संदेश नायक सहित 83 अधिकारियों ने अन्नपूर्णा रसोइयों का किया औचक निरीक्षण

जयपुर, रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जनकल्याणकारी अन्नपूर्णा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में गुरुवार को जिलेभर में संचालित 83 अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, मैन्यू, चपातियों की मात्रा व गुणवत्ता, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बर्तन धुलाई, कर्मचारियों की वर्दी सहित कुल 27 बिंदुओं के आधार पर जांच की गई।

इस अभियान में अतिरिक्त जिला कलक्टरों, नगर निगम अधिकारियों सहित 83 अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा रसोइयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दीये।

जिले में 83 अन्नपूर्णा रसोइयों का एक साथ निरीक्षण, 27 बिंदुओं पर गुणवत्ता और सुविधाओं की जांच,भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष फोकस,व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved