Post Views 11
April 6, 2026
दिनांक 6 अप्रैल 2026 भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम ।
आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अजमेर संभाग प्रभारी कैलाश मेघवाल,शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापति, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पार्टी मुख्यालय पर झंडारोहण कर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई ।
भाजपा मुख्यालय पर भैरौ सिंह शेखावत सभागार में मां भारती , दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल,रमेश सोनी,जीतमल प्रजापति कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत,केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम,नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा,मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत द्वारा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से की गई, कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी कैलाश मेघवाल का स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, जिला अध्यक्ष शहर रमेश सोनी, देहात जिलाअध्यक्ष जीतमल प्रजापति एवं नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारी ओम जैदिया प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा, मुकेश कंवर प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा का स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता ललित लकवाल,प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापति द्वारा प्रस्तावना पेश की गई, आज भाजपा अपना 47 वा स्थापना दिवस मना रही है 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में पार्टी की स्थापना हुई थी जो कि भारतीय जनसंघ के विलय के बाद में जनता पार्टी से अलग होकर बनी थी । बीजेपी की जड़े 1951 में स्थापित भारतीय संघ से जुड़ी हुई है जिसका नेतृत्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विचारको ने की थी । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो ,सम्माननीयों का भी शॉल, पुष्प एवं श्रीफल भेंट देकर अभिनंदन किया गया । पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज चौधरी,भैरौ गुंजल,सत्यनारायण भंसाली, घनश्याम जांगिड़,तुलसी सोनी ,डॉक्टर सुभाष माहेश्वरी, जगदीश यादव आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने संबोधित करते बताया कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता है । उन्होंने विकासवादी विजन सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्य पर जोर दिया नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने भी संबोधित करते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पार्टी कर्ताओं को बताया कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारी पार्टी की खासियत है कि इस पार्टी में पूरी तरह से लोकतंत्र है, पार्टी में कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, भारतीय जनता पार्टी देश की एक ऐसी राजनीतिक शक्ति है जिसने राष्ट्रवाद सुशासन और विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने बताया कि हमारी पार्टी ने हमेशा ंसबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ंके मंत्र को अपनाते हुए देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेंगी । स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दिलाया, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री कृष्णा सोनगरा ने युवा पीढ़ी को विकसित भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए आह्वान किया। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव पर बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने आज अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया है। भाजपा का जन्म आपातकाल के बाद 1977 में जन संघ, एवं जनता पार्टी में विलय के पश्चात दोहरी सदस्यता विवाद के कारण 1980 में स्वतंत्र पार्टी के रूप में अटल बिहारी वाजपेई इसके पहले अध्यक्ष बने और कमल को पार्टी का प्रतीक चिन्ह चुना गया । जिस प्रकार से पार्टी का विस्तार हुआ है इस अनुरूप में जनता हमसे अपेक्षा कर रही है और आने वाले दिनों में भी हम सबको जनता के विश्वास को बरकरार रखते हुए कड़ी मेहनत करनी होगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले सप्ताह में समरसता दिवस अंबेडकर जयंती के रूप में मनाने के लिए विभिन्न टोलियां का गठन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सुभाष वर्मा ने किया कार्यक्रम में अर्जुन नालियां,राजेश शर्मा,राजेश घाटे, किशन बग,रायचंद बागड़ी,अमित भंसाली,अंकित गुर्जर, योगेश शर्मा,अशोक पाराशर,शक्ति सिंह रावत,भारती श्रीवास्तव,हेमंत सांखला, चंद्रेश सांखला,पंकज पहाड़िया,बिना टॉक, विक्रम सिंह , प्रकाश सिंह रावत,दीपक शर्मा, रचित कच्छावा ,संदीप गोयल,रजनीश चौहान,अमित अग्रवाल,गौरव टांक, विजय टॉक, संजय जैदीया, नितेश कनौजिया दिनेश चौधरी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved