For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124017233
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः 5 बजे जागरण के साथ हुआ, तत्पश्चात वर्ग स्थान पर शाखा लगाई गई, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट संख्या 6 के आदेशानुसार अलवर गेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला से झपट्टा मारकर सोने के आभूषण छीनने की वारदात का पुलिस ने  खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के अंतराल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भूनाबाय रोड अजमेर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में महिला से झपट्टा मारकर सोने के आभूषण छीनने की वारदात का पुलिस ने  खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के अंतराल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post Views 11

April 6, 2026

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर छोटी नागफनी निवासी कृष्ण मलक को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

अजमेर में महिला से झपट्टा मारकर सोने के आभूषण छीनने की वारदात का पुलिस ने  खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के अंतराल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंज थाना के एएसआई राकेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में शनिवार शाम की यह घटना है, जब कोटड़ा निवासी गीता रावत बांडी नदी के पास बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके सोने के आभूषण तोड़ लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आना सागर चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के कांस्टेबल राजेश मराठा ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर छोटी नागफनी निवासी कृष्ण मलक को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे सोने के आभूषण की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।गंज थाना पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में जुटी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved