For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123932890
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार

Post Views 51

April 5, 2026

पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उसके सामान की बरामदगी की जाए ताकि उसका भारत और विशेष रूप से पुष्कर में विश्वास बना रहे।

पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार

 पुष्कर में एक विदेशी महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इटली निवासी महिला बियांका स्कुप्पा ने पुलिस थाना पुष्कर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच वह हाई लेवल ब्रिज के पास मंदिर दर्शन कर अपने ठहरने के स्थान लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि बैग में उसका मोबाइल फोन, कैमरा और ड्रोन सहित अन्य कीमती सामान मौजूद था। घटना इतनी अचानक हुई कि वह घबरा गई और मानसिक रूप से आहत हो गई। पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उसके सामान की बरामदगी की जाए ताकि उसका भारत और विशेष रूप से पुष्कर में विश्वास बना रहे। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुष्कर पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved