For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123934633
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Post Views 41

April 5, 2026

पुलिस ने बागोलाई चौराहा के आसपास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक बलदेव सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई।

पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आईजी और एसपी के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और थाना पुष्कर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, डीएसटी प्रभारी एएसआई शंकर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पूरे दिन क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर डीएसटी टीम और थाना पुष्कर के एएसआई अमूराम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस ने बागोलाई चौराहा के आसपास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक बलदेव सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी माखूपुरा का निवासी है, जो आदर्श नगर थाना क्षेत्र में आता है और घटना के दिन पुष्कर आया हुआ था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved