Post Views 31
April 5, 2026
रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश
पुष्कर में रावणा राजपूत समाज की दो दिवसीय बैठक के दौरान चल रहे रावणा-भाटी विवाद को लेकर अहम चर्चा की गई। अखिल भारतीय रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने दोनों समाजों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
रविवार को जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित बैठक में सोडाला ने कहा कि भजन गायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच चल रहे विवाद को आपसी संवाद से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित टिप्पणियों से दूर रहें।
सोडाला ने कहा कि राजपूत और रावणा राजपूत समाज का संबंध भाईचारे का है और दोनों समाज पहले भी कई मामलों में एकजुट होकर खड़े रहे हैं। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे जहर से बचना जरूरी है।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि इस विवाद से जुड़े मामलों में समाज की राय ली जाएगी और सामूहिक निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों समाजों के प्रमुख लोग आपस में बैठकर इस विवाद का समाधान निकालें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved