Post Views 41
April 5, 2026
मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं
ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में शुमार ईस्टर का पर्व रविवार को मसीह समाज के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रभु यीशु मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने के 3 दिन बाद उनके पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर मनाया जाता है। इसे मृत्यु पर जीवन की विजय और नई उम्मीद के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल मार्च अप्रैल में रविवार को आता है। ईस्टर संडे की सुबह चर्च में विशेष प्रार्थनाएं की गई। मामबत्तियां जलाई गई और प्रभु यीशु मसीह को याद किया गया।
मान्यता है कि इस दिन सजे हुए रंग-बिरंगे अंडे और चॉकलेट एग्स उपहार में दिए जाते हैं। अंडा नए जीवन के पुनरुत्थान का प्रतीक माना जाता है। घरों को फूलों और सजावटी अंडों से सजाया जाता है और परिवार के साथ मिलकर विशेष दावत का आनंद लिया जाता है। लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। इस अवसर पर अजमेर के कैथेड्रिल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और उपदेश हुए।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved