For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123932583
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Post Views 11

April 5, 2026

यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करेगा तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सराहनीय पहल साबित होगा।

पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

पुष्कर। पुष्कर में कुमावत समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 1 मई को किया जाएगा। यह आयोजन ब्रह्मा मंदिर के पास स्थित समाज के चम्मालिसा भवन में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न हुई।रिश्ता कुमावत परिचय सम्मेलन समिति पुष्कर के संरक्षक डॉ. जयनारायण जुनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गई है। बैठक में अध्यक्ष प्रभुदयाल तुनगरिया, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पीपाड़ा, महामंत्री संदीप कुदाल सहित कई पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। आयोजकों के अनुसार, यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करेगा तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सराहनीय पहल साबित होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved