For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123932709
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश,

Post Views 01

April 5, 2026

घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में तोड़फोड़ कर सोने के गहने, करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण,2 लाख रुपए नगद सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश,


अजमेर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कायड़ रोड़ महेश कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 10 तोला सोना-चांदी के जेवरात ओर 2 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली और फरार हो गए।
पीड़ित नीरज साहनी पुत्र सुभाष साहनी ने बताया कि वह दिल्ली नोएडा में जॉब करता है जहां पिछले 3 महीने पूर्व यहां रह रहे मम्मी पापा को भी वही बुला लिया था। पीछे से घर पर ताले लगे हुए थे। लगता है चोरों ने रेकी करने के बाद बड़े इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
चोर घर में रखा सभी कीमती सामान, कपड़े आदि चोरी कर ले गए हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दी गई जिन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में तोड़फोड़ कर सोने के गहने, करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण,2 लाख रुपए नगद सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved