Post Views 21
April 6, 2026
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भूनाबाय रोड अजमेर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
दिनांक 6 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे पार्टी कार्यालय पर पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी कैलाश मेघवाल ने की, इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत,शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ध्वजारोहण के साथ सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर संभाग प्रभारी कैलाश मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक लक्ष्य को लेकर आगे लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2047 में राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। हमें अफसोस है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी कोई लक्ष्य निश्चित ही नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। आज वैश्विक संकट के समय भी माननीय मोदी के नेतृत्व में देश स्थिरता के साथ 140 करोड़ देशवासियों के बलबूते सभी संकटों से परे एकजुट है, लेकिन विपक्ष का काम लोगों को बरगलाकर झूठ फैलाकर अस्थिरता पैदा करना है जिसमें वह कभी भी सफल नहीं हो सकते।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved