For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124021263
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी के संभाग मुख्यालय पर उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः 5 बजे जागरण के साथ हुआ, तत्पश्चात वर्ग स्थान पर शाखा लगाई गई, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट संख्या 6 के आदेशानुसार अलवर गेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला से झपट्टा मारकर सोने के आभूषण छीनने की वारदात का पुलिस ने  खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के अंतराल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भूनाबाय रोड अजमेर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, | 

अजमेर न्यूज़: भाजपा शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः 5 बजे जागरण के साथ हुआ, तत्पश्चात वर्ग स्थान पर शाखा लगाई गई,

Post Views 01

April 6, 2026

प्रथम सत्र वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्य वक्ता के रूप मे लिया,उक्त सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठत कार्यकर्ता राम सिंह ने की

भाजपा शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः 5 बजे जागरण के साथ हुआ, तत्पश्चात वर्ग स्थान पर शाखा लगाई गई,

मंडल अध्यक्ष रचित कछावा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सत्र वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्य वक्ता के रूप मे लिया,उक्त सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठत कार्यकर्ता राम सिंह ने की

वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता: हमारा मानना है कि भारत राष्ट्रों का समूह नहीं है, नवोदित राष्ट्र भी नहीं है, बल्कि यह सनातन राष्ट्र है। हिमालय से कन्याकुमारी तक प्रकृति द्वारा निर्धारित यह देश है। इस देश-भूमि को देशवासी माता मानते हैं । उनकी इस भावना का आधार प्राचीन संस्कृति और उससे मिले जीवनमूल्य हैं। हम इस विशाल देश की विविधता से परिचित हैं। विविधता इस देश की शोभा है और इन सबके बीच एक व्यापक एकात्मता है। यही विविधता और एकात्मता भारत की विशेषता है। हमारा राष्ट्रवाद सांस्कृतिक है केवल भौगोलिक नहीं। इसीलिए भारत भू-मंडल में अनेक राज्य रहे, पर संस्कृति ने राष्ट्र को बांधकर रखा, एकात्म रखा

अगला सत्र सोशल मीडिया विषय पर हुआ जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना ने लिया व सत्र की अध्यक्षता सावित्री शर्मा ने की सरिता गेना ने मुख्य वक्ता के रूप मे गेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया का उपयोग अपनी केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों, योजनाओं और नीतियों को जनता तक सीधे पहुंचाने के लिए प्रमुख माध्यम के रूप में करने पर जोर दिया,भाजपा की सोशल मीडिया टीम को विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक विमर्श और भ्रम का तर्कों के साथ जवाब देने की सलाह दी गई है

दूसरे दिवस का  तृतीय सत्र कार्य विस्तर ही हमारी दृष्टि विषय पर हुआ जिसे जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने लिया व सत्र की अध्यक्षता नवरतमल जी गहलोत ने की 
राजेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मूल मंत्र "विचार, कार्यकर्ता और संगठन" पर आधारित है, जहाँ हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सेवा और संगठन कार्य ही उनकी दृष्टि (लक्ष्य) है। भाजपा सत्ता को सिर्फ शासन का नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का साधन मानती है। इस विचारधारा के मुख्य बिंदु हैं

दूसरे दिवस के चौथे सत्र मे मुख्य वक्ता केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी है व सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने की
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजना के विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में विषय रखते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला) को घर-घर पहुँचाने के लिए 'गांव चलो-बस्ती चलो' जैसे अभियान चला रही है। पार्टी का फोकस विकास, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी प्रशासन पर है, जिसके तहत राजस्थान में ₹1,20,396 करोड़ की केंद्रीय फंडिंग का उपयोग स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया जा रहा है

अंतिम सत्र बूथ प्रबंधन विषय पर रहा जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा व सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सोनी ने की बूथ भूत प्रबंधन विषय को समझाते हुए डॉ हाडा ने कहा कि भाजपा के लिए 'बूथ प्रबंधन' केवल चुनावी रणनीति नही,बल्कि संगठन की बुनियादी शक्ति है,पार्टी का मानना है कि "बूथ जीता, तो चुनाव जीता"

इस अवसर पर मण्डल महामंत्री विकास माथुर,गोपाल अहीर,राजेंद्र राठौड़,गंगाराम सैनी,नलिनी शर्मा,विक्रम सिंह,अजय नरूका,राजश्री कुमावत, डॉ राजू शर्मा,विजय चौहान,कपिल सांखला,सरोज चौधरी,मुकेश पारीक,अर्पित शर्मा,भाग्यश्री ओझा,वीरेंद्र भाटी,नितेश कनोजिया,दिनेश चौधरी,तेजपाल साहनी,नारायण टंडन,प्रहलाद शर्मा,जगदीश खंडेलवाल, गजेंद्र गहलोत,लक्ष्मी यादव,विनोद सत्रावला, नरेन्द्र सोलंकी,विजेंद्र सोडा,मुकेश टांक,अनिल मेहरा आदि उपस्थित रहे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved