For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118584908
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: होलसेल व्यापारी की स्कूटर की डिक्की से 5 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी, 11 फरवरी को हुई वारदात, व्यापारी ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों एवं स्कूल पर आई रौनक,ब्लॉसम स्कूल में भव्य वॉल पेंटिंग बनाई, शनिवार को आर्ट फेस्टिवल का समापन हुआ  |  Ajmer Breaking News: फव्वारा चौराहे पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजन के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: आतेड़ कच्ची बस्ती के क्षेत्रवासियों ने कृष्णगंज थाना पुलिस को शिकायत देकर क्षेत्र में संचालित अवैध और अपराध जनत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, | 

उदयपुर न्यूज़: 70 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन सम्मान

Post Views 81

February 14, 2026

सिटी पैलेस में वार्षिक समारोह 15 मार्च को

अनिल वनवानी / उदयपुर | महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन इस साल 70 छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेष्ठ शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और खेलकूद उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेगा। वार्षिक समारोह 15 मार्च को उदयपुर के सिटी पैलेस प्रांगण में आयोजित होगा। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा को 21,000 रुपये, प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किया जाएगा।
इसके रहत  भामाशाह सम्मान : स्नातक स्तरीय उत्कृष्ट छात्रों को मिलेगा; इस वर्ष 18 छात्र-छात्राएं चयनित,  महाराणा राजसिंह सम्मान: खेल-कूद, सांस्कृतिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों में प्रदर्शन के लिए 21 छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा,  महाराणा फतह सिंह सम्मान: शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और खेलकूद में प्रतिभाशाली 31 छात्रों को यह सम्मान मिलेगा।
सम्मानित छात्रों में बॉक्सिंग, तैराकी, कैनोइंग, एनसीसी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नाटक-लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।
वर्ष 1983-84 में स्थापित भामाशाह सम्मान, स्वामी भक्ति और भामाशाह की प्रेरणा को समर्पित है। यह फाउंडेशन राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को हर वर्ष प्रदान करता है।
इन विद्यार्थियों को मिलेगा भामाशाह सम्मान
कनक माहेश्वरी, पूनम डांगी, हीना सुथार, लक्षिता जैन, प्रांजल पगारिया, तिष्या पालीवाल, चारु पुरोहित, अनिल सिंह शेखावत, समृद्धि माहेश्वरी, खुशनुमा बी पिंजारा, तनिशा जैन, अंकित कुमावत, राजवर्धन सिंह सारंगदेवोत, कोमल गुप्ता, दीया मूंदड़ा, आर्यन शर्मा, डॉ. फिजा खानम एवं डॉ. चार्वी बंसल स्टूडेंट्स को भामाशाह सम्मान दिया जाएगा।
इन विद्यार्थियों को मिलेगा महाराणा राजसिंह सम्मान
उदयपुर नगर परिषद् सीमा में अवस्थित महाविद्यालयों तथा उदयपुर स्थित विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को खेल-कूद, सांस्कृतिक-सहशैक्षणिक प्रवृत्तियों के लिए महाराणा राजसिंह सम्मान के तहत इस वर्ष 21 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसमें जूडो के लिए गंगा थापा एवं जोया खान, किक बॉक्सिंग के लिए विनय राजसिंह सारंगदेवोत, धनसिंह बघेल, दिविज सोलंकी, भावेश चौधरी, बॉक्सिंग में प्रांजल मेनारिया, क्रिकेट में भगवती गमेती और नई दिल्ली में वार्षिक राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनिंदिता शाक्य को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांशी सिसोदिया, प्रियांश शर्मा, भूमि सोनी, भार्गवी पालीवाल, दृष्टि गौड़, युवराज सिंह चुण्डावत, अविषी पालीवाल, कंवरपाल सिंह चौहान, हृदयांश प्रताप सिंह राठौड़, शेरसिंह एवं लक्षराज सिंह राठौड़ तथा स्काउट एंड गाइड के लिए रोवर विशाल गुप्ता।
महाराणा फतह सिंह सम्मान इन्हें मिलेगा
फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिए जाने वाले महाराणा फतह सिंह सम्मान के तहत इस वर्ष 2024-2025 के 31 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसमें मयंक गुप्ता, मेहुल राजपाल, जय आसवानी, मुस्कान बांगड़, जाह्नवी शर्मा, स्वास्तिका शर्मा, दिव्यांश व्यास, मौलिक पगारिया, अदिति जैन, दिव्यांश नागदा, जाह्नवी सेवक, भूमिका राजपूत, मिताशी कुमावत, शिफा फरजाना, भक्ति राजानी, महेंद्र सिंह बल्ला, खुशी वैष्णव और वर्षा जांगिड़ को सम्मान मिलेगा।
खेलकूद तथा सहशैक्षिक एवं शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए ये होंगे सम्मानित
बॉक्सिंग में जिज्ञासा पटेल, विभूति, प्रियवर्धन सिंह तंवर एवं दक्ष राज सिंह, तैराकी में युग चेलानी एवं सिरजन सिंह देओल कायाकिंग एवं कैनोइंग में मनस्वी सुखववाल, मानस सुखववाल एवं सक्षम कुमावत, एनसीसी में यशस्वी सांखला एवं भव्या सिंह भदौरिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में फातिमा कांकरोली वाला तथा नाटक एवं लेखन के लिए रुद्राक्ष माथुर को सम्मानित किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved