Post Views 51
February 14, 2026
उदयपुर | अब शहरवासियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। उदयपुर विधायक ताराचंद जैन ने आज
पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय में विशेष समाधान दरबार आयोजित किया है... या शिविर कल 15 फरवरी को भी आयोजित होगा... इस दो दिवसीय जन-सुनवाई में बिजली, सड़क, अतिक्रमण, पेंशन, राशन और अन्य शहरी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को मौके पर ही निपटाया जाएगा। विधायक जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम करना है। इसमें कोई कागजी औपचारिकता नहीं होगी। कोई भी नागरिक सीधे अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक या प्रशासनिक शिकायत रख सकेगा।
जन-सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी समन्वय बिठाया जाएगा, ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विधायक ने शहरवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक आएं और इस मौके का लाभ उठाएं। कई बार फाइलें दफ्तरों में अटकी रहती हैं, लेकिन इस दरबार में शिकायतें तुरंत नोट कर त्वरित समाधान किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved