For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118514084
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

उदयपुर न्यूज़: भरोसे का मुखौटा या ब्लैकमेल का जाल? महिला नेता ने वकील पर लगाए गंभीर आरोप

Post Views 101

February 13, 2026

महिला नेता से एडवोकेट ने किया रेप

उदयपुर जिले में एक महिला नेता ने एक एडवोकेट पर रेप, ब्लैकमेल और आईटी एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार शाम को पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से आरोपी वकील के ऑफिस में जूनियर के रूप में काम कर रही थी। वह अक्सर उसे वकालत के काम और क्लाइंट्स से मिलने के लिए साथ ले जाता था। पीड़िता का आरोप है कि करीब चार महीने पहले आरोपी ने उसे ऑफिस बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद उसका सिर चकराने लगा और होश आने पर कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। पीड़िता के अनुसार, होश में आने पर आरोपी ने हंसते हुए कहा कि उसने उसका न्यूड वीडियो बना लिया है और यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद वह 2-3 दिन ऑफिस नहीं गई, लेकिन आरोपी ने कॉल कर फिर से बुलाया और वीडियो शेयर करने की धमकी दी।
एआई तकनीक से वीडियो बनाने का दावा
रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि आरोपी ने एआई तकनीक से आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने और उन्हें परिचितों में साझा करने की बात कही। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने और एक अन्य मामले में समझौता कराने का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved