Post Views 01
October 28, 2025
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का होगा आयोजन,
31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सभी जिलों के संसदीय क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं होगी आयोजित
भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान की शुरुआत होगी। इसी कड़ी में मंगलवार को अजमेर में भारतीय जनता पार्टी शहर ओर देहात की संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने सरदार @ 150 यूनिटी मार्च की अभियान की रूपरेखा के संबंध में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया। अभियान का उद्देश्य पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता और अखंडता की नींव रखी, वही आज भारत की पहचान है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को उसी एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत 10 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 15 से 29 वर्ष की युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से निबंध प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 10 राष्ट्रीय विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 10 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता भी होगी। साथ ही ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, पोस्टकार्ड शृंखला एक था सरदार आयोजित की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कियोस्क या
QR कोड के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर किया जाएगा। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सभी जिलों के संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा होगी। अजमेर शहर जिला की पदयात्रा नौ नंबर पेट्रोल पंप स्थित टोरंटो समारोह स्थल से प्रारंभ होकर पटेल स्टेडियम स्थित पटेल जी की प्रतिमा पर मशाल जुलूस के साथ संपन्न होगी। वही पुष्कर में देहात जिला की पदयात्रा नवखंडीय हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर ब्रह्मा जी मंदिर होते हुए पुन नवखंडीय हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी।
पत्रकार वार्ता में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापति, मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह, अनीश मोयल,रचित कच्छावा, अर्जुन नालिया,राजेश शर्मा,राजेश घाटे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved