For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 110771820
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से पहले विकास की रफ्तार तेज — जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने किए 5.86 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर मनोज मानकनी पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत लोहा खान इलाके में घर की छत पर लौकी तोड़ने गई महिला ऊपर से गुजर रही 11000 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन की आई चपेट में |  Ajmer Breaking News: करवा चौथ पर विवाहिताओं ने किया व्रत,ऋषि घाटी स्थित श्री चौथ माता मंदिर पर पूजा अर्चना कर अपने पति परिवार की खुशहाली की मांगी मनोकामना  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में इस बार निःशुल्क प्लॉट आवंटन की ऑनलाइन व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश, राजस्थान सरकार और पशुपालन विभाग का डिजिटल नवाचार — |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक, अशोक तंवर मुख्य अतिथि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतभेद को बताया सामान्य |  Ajmer Breaking News: दीपावली के मध्य नजर नगर निगम के फायर स्टेशन पर पूरी फायर टीम रहेगी मुस्तैद , |  Ajmer Breaking News: अजमेर कोर्ट का आदेश: महिला बटालियन की पूर्व डिप्टी कमांडेंट यशविनी राजोरिया समेत चार पुलिस अधिकारी होंगे गिरफ्तार, बजट गबन का आरोप |  Ajmer Breaking News: कोटपूतली हाल जॉन्सगंज में रहने वाले रेल कर्मचारी को फाइनेंस स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट का लालच देकर 26 लाख 35 हजार रुपए की ठगी, |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर स्थित रूपकला सैलून में चोरी, ताले तोड़ नगदी व महंगे प्रोडक्ट ले उड़े चोर | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर पशु मेले में इस बार निःशुल्क प्लॉट आवंटन की ऑनलाइन व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश, राजस्थान सरकार और पशुपालन विभाग का डिजिटल नवाचार —

Post Views 21

October 10, 2025

पशुपालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निशुल्क भूमि आरक्षण की सुविधा, 519 प्लॉट दो चरणों में आवंटित होंगे

पुष्कर पशु मेले में इस बार निःशुल्क प्लॉट आवंटन की ऑनलाइन व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश, राजस्थान सरकार और पशुपालन विभाग का डिजिटल नवाचार — पशुपालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निशुल्क भूमि आरक्षण की सुविधा, 519 प्लॉट दो चरणों में आवंटित होंगे

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले 2025 को लेकर इस बार राजस्थान सरकार और पशुपालन विभाग एक बड़ा नवाचार करने जा रहे हैं। बीते वर्षों से मेला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़े और मनमाना किराया वसूली की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार पशुपालकों को राहत देने के लिए एक नई डिजिटल प्रणाली शुरू की है। मेला 22 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा ।

पशुपालकों को निशुल्क पशु आवास हेतु भूमि आवंटन के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल pushkarmela.rajasthan.gov.in लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशभर से आने वाले पशुपालक अपने पशुओं के लिए पहले से ही प्लॉट आरक्षित कर सकेंगे। उपखंड कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने बताया कि मेला मैदान को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जो लगभग 210 बीघा क्षेत्रफल में फैला है। यहां प्लॉट दो श्रेणियों में उपलब्ध होंगे – पहली श्रेणी: 1 से 5 पशुओं के लिए, दूसरी श्रेणी: 5 से 10 पशुओं के लिए, ये प्लॉट मुख्य रूप से अश्व पालकों के लिए आरक्षित हैं। वहीं ऊंट पालकों के लिए लगभग 300 बीघा भूमि अलग से निर्धारित की गई है। ऊंट पालक चाहें तो मुख्य सड़क के किनारे चयनित प्लॉट भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी पशुपालक के पास तकनीकी साधन या ऑनलाइन जानकारी का अभाव है, तो उन्हें ऑफलाइन निशुल्क आवंटन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए मुख्य शर्त होगी – पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और खूंटा चिट्ठी। एसडीएम गुरु प्रसाद तंवर ने बताया कि हर बार मेले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा और किराया वसूली की शिकायतें आती थीं। इस बार ऐसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के लिए उपखंड कार्यालय, पुष्कर थाना और पशुपालन विभाग के नंबर जारी किए जाएंगे।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुनील गिया ने बताया कि कुल 519 प्लॉट काटे गए हैं, जो दो कैटेगरी में होंगे – 2500 वर्ग फीट और 5000 वर्ग फीट। पूरी प्रक्रिया दो चरणों में होगी – पहले चरण में विभाग दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और दूसरे चरण में पात्र पशुपालक अपनी पसंद का सेक्टर और प्लॉट चुन सकेंगे। इसमें विशेष रूप से ऊंट पालकों के लिए 125 प्लॉट आरक्षित किए गए हैं। प्रेस वार्ता में पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़, पशुपालन विभाग के अधिकारी और उपखंड प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved