Post Views 41
October 10, 2025
पुष्कर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक, अशोक तंवर मुख्य अतिथि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतभेद को बताया सामान्य
प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ाने के लिए आज पारीक आश्रम, पुष्कर में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर मुख्य अतिथि रहे। सहप्रभारी रूपेंद सिंह कुन्नूर और पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ भी बैठक में मौजूद रही । बैठक मे तंवर ने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी में आपसी गिले-शिकवे दूर करने पर जोर दिया। इसके अलावा सरकार की कमियों को उजागर करने और जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया गया। अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी को अच्छे और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर देहात जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष संजय जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भागचंद गंगवाल, वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश गुर्जर, इंसाफ अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना राजगुरु, नेता प्रतिपक्ष समरता पाराशर, गौरी शंकर और मधुसूदन पाराशर सहित वरिष्ठ नेता, ब्लॉक/मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, सरपंच और देहात कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सह प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में संगठन के मजबूत ढांचे, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी को सशक्त बनाने और जनता के भरोसे को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया है । कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन को फिट रखने और गुटबाजी को दूर करने पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही है ।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved