For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162274980
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में प्रेस की केबिन में चोरी करते महिला पकड़ी , हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने नगर निगम कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद धनसिंह पीपरोली की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कंवर उर्फ रिंकू कंवर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। |  Ajmer Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों व उनके परिजनों पर अनुचित दबाव एवं प्रताड़ना बंद करने तथा निष्पक्षता बनाए रखने के सम्बन्ध में ज्ञापन।  |  Ajmer Breaking News: प्रशासन पर बरसे विधायक विकास चौधरी, कलेक्टर ओर एसपी को दिया ज्ञापन, पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल,  |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान | 

अजमेर न्यूज़: पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज ने आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Post Views 61

April 20, 2024

मृतका को आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले / आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले आरोपी पति ललित कुमार आसवानी को गिरफ्‌तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज ने आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज अजमेर पर आत्महत्या करने के लिये ऊकसाने के दर्ज प्रकरण में प्रकरण में आरोपी की तलाश व गिरफ्‌तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सिंह राजपुरोहित
व पुलिस उप-अधीक्षक, वृत उत्तर रूद्रप्रकाश शर्मा,के सुपरवीजन में क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी अरविन्द सिंह चारण के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। परिवादी गोविंद लालवानी निवासी तोपदादा अजमेर ने दिनांक 03.04.2024 को थाना क्रिश्चयनगंज पर प्रकरण दर्ज करवाया कि मेरी साली की लडकी लवीना को उसका पति आये दिन परेशान करता था। वो उसे अफ्रीका ले जाने की जिद करता था। लवीना के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। लवीना अफ्रीका नहीं जाना चाहती थी परन्तु लवीना का पति ललित कुमार उस पर अफ्रीका चलने के लिये दबाव बना रहा था तथा उसके साथ मारपीट भी कर रहा था, लवीना ने अपने पति से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है।जिस पर पुलिस थाना क्रिश्चयनगंज अजमेर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया। 
प्रकरण मे आरोपी की तलाश हेतु थाना स्तर पर गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर मिले आलामत आदि को जब्त किया गया। मुखबिर मामूर किये गये। आसूचना/तकनिकी सहायता प्राप्त की गई। तदुपरान्त विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मृतका को आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले / आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले आरोपी पति ललित कुमार आसवानी को गिरफ्‌तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved